मुज़फ्फरनगर । रामराज थाने में सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राणा सहित कई लोगों पर एक और मुकदमा हुआ दर्ज! अभी तीन-चार दिन पहले भी रामराज थाने में कादिर राणा सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
₹आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी प्रत्याशी श्रीमति सुम्बुल राणा द्वारा थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम लालपुर रेहडवा में डोर टू डोर केम्पेन की अनुमति ली गयी थी। श्रीमति सुम्बुल राणा के समर्थन में पूर्व सांसद श्री कादिर राणा द्वारा दिनांक 08.11.2024 को थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम लालपुर रेहकडा स्थित ग्राम पंचायत घर में मीटिंग की गयी, उक्त मीटिंग में सरकारी भवन का इस्तेमाल किया गया जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा श्री कादिर राणा सहित 10 नामजद व 10-15 अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा साक्ष्य के क्रम में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर विधिसंगत निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।


