Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सड़क दुर्घटना में दिल्ली निवासी एक और शिव भक्त की मौत, साथी घायल

मुजफ्फरनगर। सड़कों पर कांवडियों की संख्या दिन-प्रतिदन बढ़ती जा रही है। श्रावन माह का दूसरा दिन है और इस दूसरे दिन में मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया है। एक अज्ञात वाहन ने तीन कांवडियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत और दो कांवडिये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में एडमिट कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र गांव रायपुर नगली के निकट अज्ञात वाहन हरिद्धार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के भयंकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कांवडिया अमित पुत्र अशोक निवासी महिपालपुरा दिल्ली की मौत हो गई। इसके अलावा दो कांवडिये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों का नाम सैनी पुत्र रणवीर और दीपांशु पुत्र जितेन्द्र निवासी बजरपुर गौतमबुद्धनगर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें खतौली सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *