मुजफ्फरनगर। दिल्ली पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में डोज भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवल के निकट बस में बाइक की भिड़ंत में रामराज थाना क्षेत्र के गांव रहडवा निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के नाम सुमित और अमन पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम रहडवा थाना रामराज है। लोगों का कहना है कि गांव से कावड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे, तभी देवल में तेज गति से आ रही रोडवेज बस में बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवको की पहचान करने का प्रयास किया। जिनकी पहचान गांव रहडवा निवासी के रूप में हुई।


