मुजफ्फरनगर । हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की हर पर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि जब केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान अपने ही गढ़ में हार गए तो आगे कहां से जीत जाते। केंद्रीय मंत्री डॉ संजय बालियान ने लगातार छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन किया था। जिसका नतीजा उन्हें हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मिल गया। चुनाव के नतीजे में सरधना, बुढ़ाना, चरथावल एवं सदर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हारते हुए नजर आए।
Author: Taja Report
Views: 25


