Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर संजय मिश्रा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा को लेकर चाय पर हुई चर्चा

**संजय मिश्रा अध्यक्ष भारत विकास परिषद मैन शाखा ने की चाय पर चर्चा हर घर तिरंगा अभियान कै सफल व भव्य बनाने के लिए**

मुजफ्फरनगर । 9अगस्त काकोरी काण्ड पर की गई चर्चा व हर घर तिरंगा झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए सबने शाखा परिषद परिवार से अपने अपने पड़ोस में प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा 11अगस्त से 16अगस्त तक फहराया जाना चाहिए व केसरिया रंग ध्वज में उपर की तरफ सफेद बीच में व हरा रंग ध्वज के नीचे की तरफ होना चाहिए ईस पर चर्चा हुई व संजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमें बहुत बहुत मेहनत एवं शहादत से मिला है अतः ईसकी देखभाल व ध्वजारोहण बहुत देख कर करना चाहिए यह हमारे लिए बहुत गौरवशाली पल है शाखा सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पश्चात् हमें राष्ट्रीय ध्वज को संभाल कर रखना चाहिए ना कि लगा हुआ छोड़ना चाहिए हर्षवर्धन जैन मनीष गर्ग विनीत गुप्ता सुखवीर सिंह अशोक सिंघल ने कहा कि जो कागज व छोटे प्लास्टिक से बने हुए ध्वज सड़क पर नहीं फैंकने चाहिए इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम जरुर होना चाहिए फिर सबने ईस हर घर तिरंगा अभियान को सफल व भव्य बनाने का संकल्प लिया कल दिनांक 10/8/2024को भारत विकास परिषद् मैन शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्य भी किया जाएगा सभी सदस्यों से अनुरोध कल वृक्षारोपण कार्य में अपनी उपस्थिति होनी चाहिए आज इसमें चर्चा में उपस्थित रहे कांति राठी पुरषोत्तम सिंघल आर के सैनी दीपक गर्ग अंजलि गर्ग राजकुमार गुप्ता विरेन्द्र कुमार मनीष गर्ग विनीत गुप्ता शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन शाखा सचिव नवनीत गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल महिला संयोजिका अंजलि गर्ग आदि उपस्थित रहे सबने चाय की चुस्की के पश्चात् भारत माता की जय व वंदे मातरम का उदघोष करते रहे जय हिन्द जय भारत

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *