Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री श्याम वंदना महोत्सव विशाल शोभायात्रा 10 सितंबर को

मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 38 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें बुधवार 10 सितंबर 2025 को श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) निकट स्वीट कॉर्नर बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर गौशाला रोड से नंदी स्वीट्स पुरानी गुड मंडी रोड से जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार मेहता क्लब के बराबर से होते हुए वकील रोड, चौड़ी गली से गौशाला रोड श्री राम हलवाई के आगे से होते हुए द्वारका पुरी रोड गांधी कॉलोनी मेन रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगले चौराहे से मुड़कर गुरुद्वारे के आगे से रॉयल बुलेटिन के सामने से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मदन स्वीट चौराहे से अंसारी रोड मोती महल सराफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समाप होगी।

यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम भव्य फूलों के श्रृंगार में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे एवं यात्रा में तीन बैंड, दो डीजे, आठ झांकी ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी आदि रहेगी। सभी नगर वासियों से श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपील करती है की बाबा श्याम के स्वागत में आप अपने प्रतिष्ठान एवं घरों को सजाये हारे के सहारे श्याम बाबा का स्वागत करे। तत्पश्चात शुक्रवार 12 सितंबर को रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली पर विशाल भजन संध्या का आयोजन बड़ी धूमधाम से होगा जिसमें बिहार समस्तीपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा जी एवं दिल्ली से भजन गायक अनुराग मित्तल एवं साज के बेताज बादशाह नरेश पूनिया जी पधार रहे हैं जो बाबा को एवं बाबा के भक्तों को अपने भजनों से रिझाएंगे भजन संध्या में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा श्याम का भव्य दरबार होगा जिसके दर्शन मुजफ्फरनगर में पहली बार होंगे यह दरबार पहली बार यहीं पर बनाया जाएगा जिसमें बाबा श्याम भव्य श्रृंगार में सजकर विराजमान होंगे। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग विदि गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *