Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गरबा नाइट का आयोजन

मुजफ्फरनगर । चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से स्पोर्ट्स ग्राउंड में गरबा नाइट के आयोजन का। जिसमें देर शाम तक ऐसा समा बंधा कि हर कोई झूमने से खुद को रोक नहीं सका।

देवी की आराधना के साथ शुभारंभ

इसके पहले कॉलेज के संस्थापक डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ समेत कई गणमान्य लोगों ने मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद माता के जयकारे के साथ गरबा नाइट का भव्य शुभारंभ हुआ। कॉलेज के दो छात्र – छात्राओं की जोड़ी ने देवी दुर्गा को समर्पित गीत ‘ ऐ गिरी नंदिनी ‘ के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में शिरकत कर रहें अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल के निर्देशन में विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमति अन्नु अग्रवाल, श्रीमति डॉ. अनुराधा अग्रवाल, श्रीमति चारू गुप्ता, श्रीमति रामा नागर, श्रीमति प्रीति भारद्वाज , मिथलेश गोयल, श्रीमति सोनिया लूथरा,श्रीमति रजनी सिंह, अतिथियों ने भी इस शानदार आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन का दिल से आभार जताते हुए कहा कि नवरात्री के मौके पर इस तरह के आयोजन से तन और मन प्रफुल्लित हो उठता है। अतिथियों ने भी जमकर गरबा नाइट का लुफ्त उठाया।

झूम, झूम झूम, झूम

जैसे जैसे गरबा नाइट का परवान चढ़ा वहां मौजूद हर कोई झूमने लगा। जहां समूह में नाचते छात्रों ने अपने मनमोहन डांस से माहौल को मतवाला कर रखा था तो वहीं स्पोर्ट्स ग्राउंड के बाहरी हिस्से में भी अलग-अलग समूह में लोग नाचते गाते दिखे। जहां नजर पड़े वहां का माहौल हीं रंगीला दिखा।

सेल्फी भी और रिल्स भी

छात्र और छात्राओं का दिवानगी कैमरे के साथ भी देखी गई। कई लोग डांस कर रहें अपने दोस्तों की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट भी करते दिखे तो कई सेल्फी के साथ अपनी सुंदर तस्वीर परिजनों को पोस्ट करता दिखा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *