Taja Report

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 42 छात्रों का हुआ कंपनी में प्लेसमेंट

मुजफ्फरनगर ।श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंगमें गुरूग्राम की प्रतिष्ठित पैन इण्डिया कम्पनी टैलेंट सर्व प्रा0 लि0, गुरूग्राम द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न पाठयक्रमों बी0टेक0, बी0बी0ए0, एम0बी0ए0 एवं एम0सी0ए0 पाठ्यक्रमों के 42 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर कम्पनी प्रतिनिधि ईशिता गुप्ता एवं आर्य सिहं, हेड एच.आर., टेलेन्ट सर्च प्रा0 लि0, गुरूग्राम का डॉ0 एस0 एन0 चौहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर आशीष चौहान ने स्वागत किया।

इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि ईशिता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को कम्पनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी आई0 आई0 टी0, आई0 आई0 एम0 के छात्रों द्वारा स्थापित कम्पनी है जो कैरियर, शिक्षा कार्य और कोर्पोरेट जरूरतों के लिये 3600 समाधान देने के लिये दुनियाभर के लाखों छात्रों के साथ जुडी हुई है। कम्पनी डेटा विज्ञान, फुल स्टाक डेवलपमेंट मैनेजमेंट आदि कोर्स भी करवाती है।

टेलेन्ट सर्व प्रा0 लि0, गुरुग्राम द्वारा दो विभिन्न प्रोफाइल के लिये छात्रों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें बी0टेक0 के लिये फुल स्टाक डेवलपमेंट एवं एम0सी0ए0 तथा एम0बी0ए0 , बी0बी0ए0 के लिये मैनेजमेंट टेªनी प्रोफाइल सुनिश्चित की।  प्लेसमेंट प्रक्रिया के अन्तर्गत कम्पनी प्रतिनिधि ने छात्रों की क्षमता को जांचने हेतु लिखित एवं टेक्निकल साक्षात्कार लिया। इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 42 छात्र/छात्राओं को चयनित किया गया तथा उन्हें कम्पनी द्वारा रु0 10.5 लाख प्रतिवर्ष वेतन का ऑफर लेटर प्रदान किया गया तथा गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय पर कार्य करने हेतु आमंत्रित किया।

चयनित हुए छात्रों में बीटेक सीएसई के प्रियांशु त्यागी, समीर गौतम, उज्जवल, एमबीए के निकिता एवं यश आदि को कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमेन्टस के लिये लगातार अथक प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए तथा इस उद्योग में रोजगार के अनेक असवर उपलब्ध हैं। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।

प्लेसमेंट प्रक्रिया समाप्त होने पर सभी चयनित छात्रो का हौसला बढाते हुये श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 एस0एन0 चौहान ने बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्र/छात्राएं निश्चित ही हमारे नगर एवं देश का नाम रोशन करेगे और ऐसे ही हमारा महाविद्यालय छात्र/छात्राओं के विकास में उनकी मदद करता रहेगा।

श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर  प्रो0 आषीष चौहान ने कहा कि प्लेसमेन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी स्नातक स्तरीय विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने कॉलेज एवम् देश का नाम उज्जवल करेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के एकीकृत परिसर की ई0सी0ई0 की विभागाध्यक्षा कनुप्रिया, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष निशांत राठी, एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष लोकेश वर्मा ने कम्पनी प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर शुभकामानाएं दीं।

प्लेसमेंट ड्राइव का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागों के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *