Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज में विभिन्न कला के माध्यम से प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्मदिन 

 

फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुज़फ्फरनगर। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में “स्वच्छता अभियान एवं “भारत नशा मुक्ति अभियान”जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर कला के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को दर्शाया।इसी क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां तैयार की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी कला, कल्पनाशीलता, देश के प्रति जागरूकता तथा रचनात्मक सोच का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

क्या कहा निदेशक ने

डायरेक्टर, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स, डॉ. मनोज धीमान ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के युवा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूत करते हैं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान: तनीषा, द्वितीय स्थान: अलीशा तारिक, तृतीय स्थान: जाह्नवी सैनी, सांत्वना पुरस्कार: नरगिश, राधिका शर्मा, पूजा निर्वाल, अजीत सैनी, अंजलि एवं तुलसी वहीं रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान पर एक नंबर ग्रुप की आलिया, अवनी जैन , सिमरन और शगुन छात्र रहे, द्वितीय स्थान पर तीन नंबर ग्रुप के आलेख, मनीष और विशाल छात्र रहे, तृतीय स्थान दो ग्रुप में टाई हुआ जिसमे 13 नंबर ग्रुप के आवेश, वागीशा, अजीत, कृष्णा, वेदांशी, स्नेहा और सक्षम छात्र रहे, 15 नंबर ग्रुप के तुलसी, शिवानी, जिया, जानवी सैनी, कन्हैया, रितिक के छात्र रहें| सांत्वना पुरस्कार में ग्रुप न 7 की अलीशा, जाहन्वी, अविका, तनीषा, भूमिका, पूजा, सोनम और अंजलि के छात्रों को मिला, , ग्रुप न 8 के नैन्सी, ईशा, आराधना और वैशाली को मिला,ग्रुप न 9 के वर्तिका, स्वाति, रिया और अंशू को मिला, ग्रुप न 10 के मानसी, शिवानी, लवी, सिमरन, और प्रियंका के छात्रों को मिला और ग्रुप न 11 अनु, सालेहा, नरगिस, शिवम, कुंज, मिर्जा रेयान, और शन्नावर के छात्रों को मिला।

कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से आयोजित करने में मीनाक्षी काकरान, हेड फाइन आर्ट्स, तथा फैकल्टी सदस्यों डॉ. अनु, बिन्नू पुंडीर, रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्त सैनी एवं ऑनर शहजादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *