मुजफ्फरनगर । मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर के द्वारा कई दिनों तक चलने वाला कांवड़ सेवा शिविर का नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया शिविर आयोजक उधोगपति भीमसेन कंसल ने चेयरमैन और उधोगपति गौरव स्वरूप का पटका पहनाकर स्वागत किया शुभारंभ के दौरान उद्योगपति सतीश गोयल उधोगपति राजेश जैन दिनेश मोहन एडवोकेट अशोक कंसल विनोद राठी सत्यवीर सिंह रजत राठी संजीव अग्रवाल शुभ राठी काननू योगेश गोयल राजीव जैन गर्ग डुप्लेक्स अजय बंसल आदि समाजसेवी मोजूद थे । शिविर को शुरुआत कांवडियों को दूध का प्रसाद वितरण करके की गई ।
श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर द्वारा लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने किया अपने हाथो से कांवडियों को दूध वितरित उधोगपति भीमसेन कंसल व आयोजक शिविर द्वारा दोनो अधिकारियो को सम्मानित किया गया ।


