Taja Report

मुजफ्फरनगर श्रीराम पॉलिटेक्निक में जागरूकता अभियान के तहत मनाया गया वर्ल्ड अर्थ डे

मुजफ्फरनगर। श्रीराम पॉलिटेक्निक, रुड़की रोड, मुजफ्फरनगर में वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूक करना रहा।

“वर्ष 2026 मेंWorld Earth Day की थीम Our Power Our Planet हमें यह संदेश देती है कि पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी के हाथों में है। Our Power का अर्थ है हमारी सामूहिक शक्ति हमारे छोटे-छोटे प्रयास, जैसे ऊर्जा की बचत, पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना। वहीं Our Planet यह दर्शाता है कि यह पृथ्वी हमारा साझा घर है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

यह थीम हमें प्रेरित करती है कि हम अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी हम एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पृथ्वी का निर्माण कर सकेंगे। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित करेंगे।”

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पृथ्वी के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें।”

“कार्यक्रम में प्रियांशु, पीयूष, अभि, आदित्य, नावेद, सचिन, ऋतिक, प्रतिमा, हिमांशु सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रमाण-पत्र एवं उपहार स्वरूप एक-एक पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता को दर्शाते हुए विभिन्न रचनात्मक प्रतीक चिन्ह (Awareness Symbols) तैयार किए, जिनके माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।”

इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें स्नेहलता गर्ग विभागअध्यक्षा एप्लाइड साइंस इंजी0, जोनी कुमार विभागअध्यक्ष सिविल इंजी0, छवि विभागअध्यक्षा इलेक्ट्रिकल इंजी0, नितिन गुप्ता विभागअध्यक्ष कंप्यूटर साइंस इंजी0, शुभम गुप्ता विभागअध्यक्ष मेकेनिकल इंजी0, विवेक धीरयान, नितिश कुमार गोयाल, सुगंधा शर्मा, विक्रांत पांचाल, नरगिस, अनुपम त्यागी, विशु शर्मा, अरुण कश्यप, अविशा प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं छात्रों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *