Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रबंधन विभाग में हुआ SWOT Analysis  एवं Case Study Competition का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में SWOT Analysis and Case Study Competition  का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधन विभाग के डीन डॉ सौरभ मित्तल के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजनीतिक सोच, विश्लेषण क्षमता तथा निर्णय लेने के कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अन्त में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग के डीन डा0 सौरभ मित्तल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की, तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को वास्तविक बिजनेस परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष  श्री पंकज कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की, तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है ओर Presentation और Communication Skill में वृद्धि होती हैं

ैॅ SWOT Analysis and Case Study Competition का आयोजन मिस निवेदिता पाण्डेय के सानिध्य में कराया गया। इस कार्यक्रम का उददेश्य वास्तविक बिजनेस परिस्थितियों की समझ विकसित करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर प्रबन्धन विभाग के डा0 राजीव रावल, डा0 चित्रा श्रीवास्तव, डॉ अतुल वर्मा, श्री अर्चित कात्यायन का विशेष योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *