Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग प्रतियोगिता जीतकर बनी चैम्पियन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग प्रतियोगिता जीतकर बनी चैम्पियन जीती ।

मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन मुन्ना लाल जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में किया गया जिसमें कुश्ती की (फ्री स्टाईल/ग्रीको रोमन) पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने 06 स्वर्ण पदक तथा महिला वर्ग में 03 स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा अब्दुल अजीज खान ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कुश्ती (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता मुन्ना लाल जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर में दिनांक 09.10.2026 को खेली गई। जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर 06 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान तथा महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर 03 स्वर्ण पदक के साथ द्वितीय स्थान रहा।

कुश्ती पुरूष फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने 57 किग्रा भारवर्ग में छात्र जुबैर ने स्वर्ण पदक, 70 किग्रा भारवर्ग में छात्र मोंटी लोहान ने स्वर्णपदक, 74 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र विवेक ने स्वर्ण पदक, 97 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र अभय राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये। वही पुरूष कुश्ती ग्रीको रोमन में 60 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र विशाल तोमर ने स्वर्णपदक, 72 किग्रा0 भारवर्ग में छात्र देव चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।

कुश्ती फ्री स्टाईल महिला वर्ग में 57 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा हर्षिता तोमर ने स्वर्णपदक, 65 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा अवंतिका ने स्वर्णपदक तथा 76 किग्रा0 भारवर्ग में छात्रा तनु रानी ने स्वर्णपदक जीता।

इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर कुश्ती (पुरूष/महिला) वर्ग के खिलाडियों को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अंतरमहाविद्यालय कुश्ती (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने अंतरमहाविद्यालय कुश्ती पुरूष तथा महिला वर्ग को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 09 स्वर्ण पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य, श्रीराम कॉलेज ने विजयी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी विद्यार्थियांे के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त कुमार, तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *