Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज बना अंतर महाविधालय क्रॉस कंट्री विजेता

 

मुजफ्फरनगर. मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) का खिताब अपने नाम

श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरूष) चैम्पियनसिप 2026 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही क्रॉस कंट्री (पुरूष) एकल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा क्रॉस कंट्री (महिला) एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री चैम्पियनसिप के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने बताया कि यह प्रतियोगिता एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर में खेली गई। इस प्रतियोगिता में मॉं शाकुम्भरी, विश्वविद्यालय से संबंधित पुरूष एवं महिला वर्ग निम्न महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, एसडी मैनेजमेंट, मुजफ्फरनगर, वीएसपी(पीजी) कॉलेज, कैराना आदि महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में पुरूष तथा महिला वर्ग की 10 किमी की दौड कराई गई। जिसमें खिलाडियों ने बडी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ ने खिलाडियों के महाविद्यालय आगमन पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है, इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की।इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल तथा श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य ने सभी विजयी खिलाडियों को उनकी जीत पर उनका उत्साहवर्द्धन किया तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उनको बधाई दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *