Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र शाहवेज ने ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर । ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु (पुरूष/महिला) चैंपियनशिप 2026 में श्रीराम कॉलेज के बीपीएड के छात्र मौ0 शाहवेज ने 100 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप 04 जून से 09 जून 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर में आयोजित की गई। जिसमें देश के 29 राज्यों के लगभग 136 विश्वविद्यालयों के 2700 खिलाडियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र मौ0 शाहवेज ने 100 किग्रा पुरूष भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय वुशु (पुरूष/महिला) चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी मौ0 शाहवेज को डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कॉलिजेज द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने मौ0 शाहवेज को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने छात्र मौ0 शाहवेज को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, प्रशान्त, तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *