मुजफ्फरनगर। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की पुरूष खो-खो टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर खो-खो पुरूष प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह खो-खो पुरूष प्रतियोगिता एसडी कॉलेज आफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में खेली गई। जिसमें मौं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध अनेक महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की पुरूष खो-खो टीम ने पहले लीग मैच में आईआईएमटी, कॉलेज, सहारनपुर को 15-2 के अंतराल से हराया। श्रीराम कॉलेज का दूसरा लीग मैच एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के साथ हुआ इसमें श्रीराम कॉलेज की टीम ने 12-9 से विपक्षी टीम को हराया। श्रीराम कॉलेज का तीसरा लीग मैच एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर के साथ हुआ जिसमें श्रीराम कॉलेज की पुरूष खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को 10-6 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय आगमन पर खो-खो पुरूष टीम का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय आगमन पर श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने विजयी टीम को मॉं शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिताओं जीतने पर बधाई दी तथा उनक उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विजयी खो-खो पुरूष टीम का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के खिलाडी हर वर्ष विश्वविद्यालयी अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का नाम रोशन करते है। यह बडे गर्व की बात है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डा सौरभ मित्तल ने विजयी टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी छात्रों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।


