Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शुक्रताल में होने वाले समनदास की गद्दी मेले को लेकर किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र भोपा में शुक्रताल में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले सत्संग व मेले की तैयारियों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अवगत कराना है कि शुक्रताल में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले सत्संग व मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.06.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक द्वारा थानाक्षेत्र भोपा में शुक्रताल पहुंचकर व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि के लिए चिन्हित स्थानों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मेले/सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं की हरसम्भव सहायता करने, हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने, जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। महोदय द्वारा फ्लड स्कवाड, तैराक/गौताखोर के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति होने पर तत्काल सहायता पहुंचाना है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा घाट व उसके आस-पास बनाये गये डियूटी पाइंटस को भी चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *