Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शिव चौक से बझेडी अंडरपास तक कांवड़ यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था

 

चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप को आया PWD पर गुस्सा बझेड़ी रोड पर डलवा दी रेत आने जाने वालों को उठाना पड़ रहा हे परेशानी का सामना

कांवड़ की तैयारियों को लेकर सड़कों पर उतरी पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप*

 

*शिव चौक से बझेडी अंडरपास तक औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्था, अफसरों को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम*

 

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार शाम नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पालिका के अधिकारियों और सभासदों के साथ कांवड़ मार्ग की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे, स्ट्रीट लाइट के बंद मिलने और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे का फव्वारा नहीं चलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल ही समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

आगामी सावन मास को देखते हुए नगर में शिवभक्तों के आगमन की तैयारियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका अधिकारियों और सभासदों की टीम के साथ कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम से निरीक्षण की शुरूआत की, जो अहिल्याबाई होल्कर चौराहा होते हुए बोडी अंडरपास तक जारी रहा।

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मार्ग में मिलने वाली अव्यवस्थाओं और खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पथ प्रकाश व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के लिए सख्त नसीहत दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लोगों से भी संवाद करते हुए कांवड़ मार्ग की आवश्यकता, समस्या को जानने का प्रयास किया। अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर फव्वारा बंद मिलने पर उन्होंने अवर अभियंता जलकल जितेन्द्र सैनी को तत्काल ही उसको अस्थाई तौर पर चलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जगह जगह सड़क पर हो रहे जलभराव, सड़कों में गड्ढों की समस्या को भी ठीक करने पर जोर दिया। निरीक्षण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा पालिकाध्यक्ष को बझेडी अंडरपास तक पालिका द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सावन माह में लाखों की संख्या में शिवभक्त नगर से होकर गुजरते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनको शहरी क्षेत्र में पालिका आवागमन के लिए सुलभ व्यवस्था देने के लिए पालिका प्रशासन काम कर रहा है, निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ आज देखने को मिली हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके बाद फिर से निरीक्षण किया जायेगा, यदि लापरवाही मिली तो गंभीर कार्यवाही से हम पीछे नहीं हटेगे। शिव भक्त हमारे शहर के अतिथि हैं और पालिका अतिथि देवो भव: की संस्कृति को चरितार्थ करते हुए उनके भव्य स्वागत के लिए तैयारी में है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, कुसुमलता पाल, रजत धीमान, अमित पटपटिया, शोभित गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *