राम बारात के साथ महाराजा अग्रसेन जी के भी सवारी निकली
—नगर में स्थान स्थान पर सपनो सरीखा स्वागत
—जनकपुरी की शोभा दर्शनीय रही
शाहपुर। नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई नगर में स्थान स्थान पर बारात का सपनों सभी का स्वागत किया गया भगवान राम सहित चारों भाइयों के स्वरूप बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे शोभा यात्रा की विशेष बात यह रहेगी श्री राम बारात के समापन पर रामलीला मैदान में जनकपुरी का आयोजन किया गया गत वर्षो की भांति इस बार समाज सेवी सतीश जैन पंसारी की ओर से समस्त बारात को रात्रि भोज कराते हुए स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए इस दौरान जनकपुरी की शोभा देखते ही बनती थी रात्रि में मंच पर भगवान राम सहित चारों भाइयों की आरती से पूर्व बैंड बाजों की धार्मिक भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री राम बारात में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से शोभा यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सफाई नायक राजीव मेहरा एवं सचिन वाल्मीकि के नेतृत्व में श्री राम बारात के अवसर पर यात्रा मार्ग पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था कर कली चूने का छिड़काव कराया गया था। राम बारात के साथ महाराजा अग्रसेन जी की भी उनकी जयंती के अवसर पर भव्य सवारी निकाली गई।
शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के बैनर तले चल रहे श्री राम लीला महोत्सव में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात का आयोजन किया गया। सायं काल प्राचीन शिव मंदिर शिवालय पर सबसे पहले भगवान राम लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न के स्वरूपों का पूजन किया गया प्रख्यात पंडित विजयपाल शर्मा ने विधिवत पूजन की प्रक्रिया भाजपा के ने संपन्न कराई। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी अतुल गोयल पुरकाजी वालों ने विधिवत भगवान श्री राम की आरती उतारी इसके बाद राम बारात की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। कमेटी की ओर से प्रमुख समाजसेवी अतुल गोयल पुरकाजी वालों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल संगल भाई जी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण मित्तल, प्रमुख समाजसेवी उमेश मित्तल ने संयुक्त रुप से चारों स्वरूपों को तिलक कर पूजन कराया इसके बाद आरती में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ नगर के गणमान्य लोग समाजसेवी अरविंद पाल, सभासद मनोज सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन चौधरी चंद्रवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अनुज अग्रवाल, समाजसेवी कपिल चौधरी, पत्रकार अमन ठाकरान, टोनी शर्मा ,सचिन धवन, अशोक सैनी,पवन सैनी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात नगर के मोहल्ला सैनी यान, हरिजन बस्ती ,वाल्मीकि बस्ती ,मोहल्ला गडरियान, नूर बाफान ,अंसारियान, दरबार एवं मेन बाजार होते हुए मंगलापुरी मंडी से होकर वापस मेन रोड से होते हुए श्री रामलीला मैदान में पहुंची। विगत वर्षों की भांति ही जनकपुरी का आयोजन किया गया जिसमें भगवान राम लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न गुरु वशिष्ठ मुनि विश्वामित्र आदि के रथो पर पुष्प वर्षा की गई
के द्वारा भगवान राम सहित चारों भाइयों का स्वागत किया गया समस्त बारात को जनकपुरी में रात्रि भोज में समाजसेवी सतीश जैन किरयाना वालों की ओर से स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए इस दौरान यहां की सुंदरता देखते ही बनती थी रात्रि में मंच पर चारों भाइयों की आरती की गई इससे पूर्व शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजों की धार्मिक भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
गौरतलब है कि शाहपुर में इस बार पवित्र चित्रकूट धाम की प्रसिद्ध कलाकार मंडली श्री रामलीला का बेजोड़ मंचन कर रही है ज्ञातव्य है कि चित्रकूट वही स्थान है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात के सफल आयोजन में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्याम पाल संगल भाई जी अध्यक्ष सुनील मित्तल प्रबंधक बालेश सिंघल उपाध्यक्ष भंवर पाल कश्यप अरुण मित्तल स्टेज मंत्री मणिकांत मित्तल, अमन मित्तल, विनय नामदेव , राहुल सैनी,, ब्रज मोहन कोरी जुलूस मंत्री मनोज अग्रवाल प्रवेश अग्रवाल बबलू नामदेव, अंकित सिंघल, मोहित बंसल, अनमोल सिंघल, हनु सिंघल ,कुंज मित्तल , प्रमोद कर्नवाल राधेश्याम नामदेव सभासद अजय बंसल ,पवन सक्सेना, अक्षय गोयल, अर्पित गोयल, मुकेश मित्तल व दिनेश पाल नंदा आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल निरंतर सक्रिय रहा।


