Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल में पर्यावरण बचाने के लिए किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल में पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण किया गया, जिसमें बच्चों ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रसन्नता पूर्वक अलग-अलग तरह के पेड़ लगाएं गए। विद्यालय में बच्चों ने एनिमल डांस प्रस्तुत करने के साथ ग्रीन सलाद प्रतियोगिता व पॉलिथीन का बहिष्कार कर पेपर बैग आदि विभिन्न एक्टिविटीज में प्रतिभाग किया। छात्रों को वृक्षों की महत्ता के बारे में बताते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति प्रेरित किया, जिसमें बच्चों ने खुशी खुशी यह प्रतिज्ञा ली कि हम अपने एवं अपने परिवार द्वारा एक वृक्ष अवश्य रोपित करेंगे, ताकि आने वाले समय में जिस तरह से हम बढ़ रहे हैं वैसे ही यह वृक्ष बढ़कर हमारी रक्षा कर सकें और पर्यावरण को दूषित होने से बचा सके। शारदेन स्कूल प्रांगण में संपन्न कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया कि वृक्ष हमारे लिए बड़े महत्वपूर्ण हैं, जिनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और वृक्ष हमारा जीवन है। वृक्षों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या धारा रतन द्वारा सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वें घर जाकर अपने अभिभावकों को यह बताएं कि हमें अपने जीवन में वृक्ष लगाते रहना चाहिए। जिस तरह हम अपने जीवन और बच्चों के जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते हैं, वैसे ही हमें जल और वायु को प्रदूषित होने से और वृक्षों को कटने से बचाना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके और हमारा जीवन भी सुरक्षित रह सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *