मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के छात्रों ने नई मंडी स्थित रोम्प एंड रॉल में विभिन्न एक्टिविटीज में भाग लिया एवम जानसठ रोड स्थित कबीला लग्जरियस क्लब में स्विमिंग मे खूब मस्ती की।
स्कूल के प्रबंधक विश्व रतन और प्रधानाचार्य धारा रतन ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसी गतिविधियां छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्म विश्वास एवं रचनात्मकता का संचार करते हैं। शिक्षिका मेघा, प्रियंका, आंचल, रीना, आकांक्षा, नंदिनी के मार्गदर्शन में कक्षा-1 एवं 2 के बच्चों ने पूल में नहाकर मस्ती की।
Author: Taja Report
Views: 38


