मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के शांति नगर के रहने वाले मां व बेटे ने खाया जहर जिला अस्पताल में तोड़ादम जहर खाने की वजह फिलहाल नहीं पुलिस परिजनों तथा रिश्तेदारों का कर रही इंतजार।
*मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के शांति नगर में मां-बेटे की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिवार में मचा कोहराम।*
*80 वर्षीय सुशीला और उनके 50 वर्षीय अविवाहित बेटे जितेंद्र ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत।*
*पुलिस के अनुसार, नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर मां द्वारा डांटने के बाद बेटे ने जहरीला पदार्थ खाया, जिसके बाद मां ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।*
*नई मंडी पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच जारी।*
*प्रेस नोट/बाईट-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.09.2026 को समय सायं करीब 05:45 बजे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर से प्राप्त मीमो के माध्यम से थाना नई मण्डी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शान्ति नगर निवासी एक ही परिवार के मां-बेटे सुशीला पत्नी दयाराम, उम्र करीब 80 वर्ष एवं जितेन्द्र पुत्र दयाराम, उम्र करीब 50 वर्ष, अविवाहित, जाति शर्मा द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया है। उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की गयी। परिजनों द्वारा बताया गया कि जितेन्द्र अपनी मौसी से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे मांगने पर उसकी माता सुशीला द्वारा उसे डांटा गया, जिसके बाद जितेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी माता सुशीला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी। मृतकों के परिजनों में मृतक जितेन्द्र के छोटे भाई की पत्नी सुधा शर्मा मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है।
*प्रकरण के सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव की बाईट-*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR P
OLICE*


