मुजफ्फरनगर। शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर में “शहीद भगत सिंह सेवादल” द्वारा आयोजित पैदल मार्च में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं समाजसेविका ममता अग्रवाल ने सम्मिलित होकर महान क्रांतिकारी एवं देशभक्त शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पैदल मार्च में शामिल होकर ममता अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके अदम्य साहस, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
ममता अग्रवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी का जीवन और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों का त्याग एवं बलिदान है। भगत सिंह जी जैसे महान सपूतों ने अपने जीवन की चिंता किए बिना राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।
ममता अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित, समाजसेवा और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें।
इस दौरान “शहीद भगत सिंह सेवादल” के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर अशोक कंसल श्री मोहन तायल, चौ.नरेश अरोरा, राकेश ढींगरा, प्रेमी छाबड़ा, विकास अरोरा, राकेश टहूजा, संजय मित्तल बंटी गाबा सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहें।


