मुजफ्फरनगर । नगर पालिका द्वारा बुलाई गई स्वच्छता अभियान के तहत सभी व्यापार मंडलों का आमंत्रित किया गया था जिसमें व्यापारियों से शहर को स्वच्छ करने के लिए सुझाव मांगे गए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की नगर पालिका के ऑर्डर के बिना नगर में कहीं भी किसी के प्लॉट के सामने कूड़ा नहीं डालना चाहिए उन्होंने कहा कि नगर में अनेकों मूर्तियां लगी हुई है इस तर्ज पर भामाशाह चौक भी बनना चाहिए इसकी में मांग करता हूं तथा भामाशाह चौक बनाने में व उसकी सुंदरता में जो भी खर्च आएगा हम व्यापारि स्वयं करेंगे सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से इस मांग का स्वागत किया
उन्होंने कहा नवीन मंडी स्थल के बाहर दो जगह कूड़ा डालता है जिसकी व्यवस्था तुरंत उठाने की वहां से होनी चाहिए क्योंकि मंडी में आने वाले हजारों किसान व व्यापारी उसी रास्ते से आते हैं जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा नवीन मंडी स्थल के बाहर बना हुआ नाला जी का जंजाल बन चुका है जब भी थोड़ी सी बारिश होती है नवीन मंडी स्थल में पानी भर जाता है और व्यापारियों का लाखों का नुकसान होता है वह नाला भी तुरंत बनना चाहिए


