Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शहर के साथ साथ दिल्ली देहरादून हाईवे पर कावड़ियों का तांडव, युवक को पीटा, की तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कावड़ियों का तांडव देखने को मिला जब मनोज नाम के एक दुकानदार का कावड़ियों के साथ आम की गुठली फेकने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिसके चलते कांवड़ियों ने पास ही स्थित जिओ शॉप में जमकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान मालिक मनोज की लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।

जिसमें दुकानदार मनोज को गंभीर चोटे आई हैं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमामुश्किल मनोज को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि आज 24 जुलाई 2024 को शाम को लगभग 4:00 के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर एक पेट्रोल पंप था वहां पर कुछ कावड़ यात्री रुके हुए थे वहां पर कावड़ियों के द्वारा आम खाकर के गुठली को फेंका जा रहा था। जिसमें वहां के कर्मचारियों ने उनको मना किया और उसमें मना करने में उनके बीच बहस शुरू हो गई और और मारपीट में तब्दील हो गई और जब वह वहां से केबिन की तरफ भागा कावड़िया उसके पीछे दौड़ लिए जिसमें केबिन का एक शीशा भी टूट गया और वहां पर हल्की-फुल्की मारपीट भी हुई है और उसको तत्काल अस्पताल के लिए भेजा गया है मौके पर शांति अवस्था है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *