मुजफ्फरनगर । 33/11 केवी मंडी समिति बिजली घर की 33 केवी अंडरग्राउंड केबिल से संबंधित कार्य होने के कारण मंडी समिति बिजली घर के सभी 11kv फीडर बंद रहेंगे जिसमें क्षेत्र आत्म कुज कॉलोनी, अग्रसेन विहार, गोविंद विहार, प्रेम विहार, कुकड़ा, भरतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, गांधी नगर, मंडी समिति, अलमासपुर आदि, की विद्युत आपूर्ति दिनांक 24/6/2024 से 26/6/2024 प्रातः 5:30 से प्रातः 7:30 बजे तक बाधित रहेगी।सुबह 09.00से 11:00 बजे तक विद्युत लाइन रहेगी बंद*: रुड़की रोड बिजली घर के उपखंड अधिकारी इंजीनियर आईपी सिंह ने बताया कि रुड़की रोड बिजली घर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सप्लाई विद्युत लाइन पर कार्य कराए जाने के कारण कल दिनाक 23-06-2024 को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बिजली घर क्षेत्र एकता विहार रामपुरी आनंदपुरी जनकपुरी महमूद नगर जाकिर कॉलोनी सुपर कॉलोनी बजरी रोड रुड़की रोड, लद्धावाला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उपभोक्ता सप्लाई बंद होने से पूर्व अपनी आवश्यकता अनुसार कार्य पूर्ण कर लें।


