मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाईन पुलिस को थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत आर्यसमाज रोड पर 01 कार सवार व्यक्ति द्वारा पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत जानसठ की गाड़ी सहित अन्य कई गाड़ियों दुर्घटना करने व रोकने पर फायरिंग करने की घटना के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना करने व फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अभिरक्षा में लिये गये व्यक्ति का नाम आलोक त्यागी निवासी दक्षिणी सिविल लाईन थाना सिविल लाईन है, अभियुक्त के कब्जे से 01 लाईसेन्सी राईफल 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त घटनाक्रम पर सीओ सदर राजू कुमार साव द्वारा कहा गया है कि अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाही की जा रही है ।


