Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर व्यापार संगठन ने व्यापारी नेता संजय मिश्रा के पिता के निधन पर किया शोक प्रकट

मुजफ्फरनगर । व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव पदाधिकारीयो द्वारा वरिष्ठ समाजसेवियों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई, बैठक में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति व नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता जी श्री राधेश्याम मिश्रा एव सनातन धर्म सभा के मंत्री दीपक मित्तल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि समाजसेवी श्री राधे श्याम मिश्रा व श्री दीपक मित्तल सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले व्यक्ति थे,सामाजिक संस्थानों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है,उनके आकस्मिक निधन से सर्वसमाज को बहुत बड़ी क्षती हुई हैं,इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,जिला महामंत्री विशाल जैन,जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह,नगर प्रभारी भूरा कुरैशी,सुशील सिंघल,अनिल सिंघल,पंकज जैन,शिव कुमार सिंघल,मुकेश गुप्ता द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *