मुजफ्फरनगर । नगर में व्यापारियों की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी एवं भारत स्वच्छ मिशन के प्रभारी द्वारा शाम को नगर के व्यापारियों से कूड़ा कलेक्शन को लेकर गहन चिंतन के बाद आज कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों का शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका द्वारा नगर में शाम के वक्त बाजारों से कूड़ा कलेक्शन हेतु कूड़ा कलेक्शन गाड़ी का व्यापारियों द्वारा शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी बलजीत सिंह,वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,राजकुमार कालरा,अनिल नामदेव,हरिओम शर्मा,राजेंद्र अरोरा,विक्की चावला,नदीम अंसारी,सुनील अरोरा,शक्ति संगल,बृज कुंवर,अब्दुल्ला खेरी द्वारा कूड़ा कलेक्शन गाड़ी के सुपरवाइजर पवन कुमार,हर्ष कुमार,अनिकेत का सम्मान करते हुए गाड़ी को बाजार में कूड़ा कलेक्शन के लिए रवाना किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु व्यापारियों का पूर्ण सहयोग नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी बलजीत सिंह को रहेगा *


