Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर वोटिंग से एक दिन पहले पुलिस पकडा

मुजफ्फरनगर । एफ.एस.टी टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही, दौराने पुलिस चैकिंग 01 गाडी से 125000/- रुपये जब्त किए गए हैं

अवगत कराना है कि लोकसभा चुनाव- 2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा थाना बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.04.2024 को एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग चौकी क्षेत्र बायवाला के पास से 01 गाड़ी से 125000/- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त धनराशि की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आज दिनांक 18.04.24 को एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र बायावाला चौराहे पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान गाडी सं0 DL 8CAU 0242 की तलाशी ली गयी जिसमे अभय चौधरी S/O नरपेश मलिक निवासी किवाना थाना कॉंधला जनपद शामली से 125000/- (एक लाख पच्चीस हजार रु0) बरामद हुये, उपरोक्त गाडी सवार व्यक्ति से बरामद धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सके। एफ.एस.टी. टीम व थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त करते हुए जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*बरामदगी-*

125000/- रुपये नगद।

 

*बरामदगी करने वाली टीम-*

1. राजेश कुमार एफएसटी मजिस्ट्रेट जनपद मुजफ्फरनगर।

2. उ0नि0 राजपाल सिंह, मुजफ्फरनगर।

3. का0 1437 आकाश, मुजफ्फरनगर।

4. का0 1377 नकुल सांगवान, मुजफ्फरनगर।

5. का0 1780 रोहित कुमार, मुजफ्फरनगर।

6. का0 587 सतेन सिरोही, मुजफ्फरनगर।

7. कैमरामेन सुमित कुमार, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *