Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर वैश्य सभा ने दी मृतक वैश्यजनों को श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर । वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर के कार्यालय गुदड़ी बाज़ार पर पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए महामंत्री अजय कुमार सिंघल के संचालन में आहुत की गई। बैठक में उपस्थित वैश्य बंधुओ ने वैश्य समाज के अग्रगण्य पुरोधा 3 बार विधायक रहे। समाज सेवी, दानवीर, टिकोला शुगर मिल के संस्थापक, एस डी कॉलेज एसो के अध्यक्ष के राजीव गांधी एवम् पूर्व प्रधान मंत्री विश्व नाथ प्रताप सिंह के वरद सहयोगी, बाबरी के मूल निवासी के संस्मरण याद करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। सभा में वैश्य राजवंश सभा के अध्यक्ष की माता जी गीता रानी को भी 2 मिनट का मोन रखकर भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई।

श्रद्धांजली सभा में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल महामंत्री, दिनेश बसंल, योगेश कुमार सिंघल, राकेश कंसल, संजय गुप्ता, अनिल तायल, पवन तायल, विजय कुछल, विजेन्द्र गोयल, शिव कुमार सिंघल, विवेक आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *