मुजफ्फरनगर । श्रुति की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। महज दो साल पहले शादी के बंधन में बंधी श्रुति की मौत के पीछे उसके ससुराल वालों और नशेड़ी पति पर ज़हर देकर हत्या का आरोप लगाया गया है।मायके वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि श्रुति का पति नशा करता था और अक्सर झगड़ता था। घटना के बाद श्रुति के परिवार ने न्याय की मांग की है और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 22


