Access denied मुजफ्फरनगर विधानसभा में पंकज मलिक ने उठाई मजदूरों की समस्या तो टीम पहुँची जिले में - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर विधानसभा में पंकज मलिक ने उठाई मजदूरों की समस्या तो टीम पहुँची जिले में

मुजफ्फरनगर। जिले में चरथावल विधानसभा के सपा विधायक पंकज मलिक द्वारा विधानसभा सत्र में शुगर मिलों में मजदूरों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर लखनऊ से गठित जांच समिति मुजफ्फरनगर पहुंची और क्षेत्र की प्रमुख शुगर मिलों में निरीक्षण किया।जांच टीम ने आईपीएल शुगर मिल तितावी और अपर दोआब शुगर मिल, शामली का दौरा किया। टीम ने मिलों में वेज बोर्ड लागू न करना, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देना और मजदूरों की सुविधाओं में कमी जैसे आरोपों की गहनता से जांच की।श्रम विभाग के डिप्टी कमिश्नर शमीम अख्तर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ आरोप सही पाए गए हैं और उनकी विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई लखनऊ स्तर से की जाएगी।विधायक पंकज मलिक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार शुगर मिल कर्मचारियों और मजदूरों से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलों में वेज बोर्ड के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा, ठेकेदारी प्रथा हावी है और मजदूरों के लिए भोजन और आराम कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है।उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मजदूरों और कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलेगा, वह इस मुद्दे को सदन और हर स्तर पर उठाते रहेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet