Taja Report

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा का हापुड़ की जिलाधिकारी के रूप तबादला,एमडीए को मिली नई उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या, कई जिलाधिकारियों के भी तबादले

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अब हापुड़ जिले का जिलाधिकारी  नियुक्त किया गया है। वहीं, उनकी जगह सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहीं प्रणता एश्वर्या मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष होंगी।

इसी के साथ 10 जिलों के जिलाधिकारी समेत 24 अफसर बदले गए हैं।

निवर्तमान उपाध्यक्ष कविता मीणा का मुजफ्फरनगर में दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। गौरतलब है कि उन्होंने मुजफ्फरनगर में सीडीओ के पद से ही एमडीए उपाध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की सूरत बदलने और विकास कार्यों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शासन के इस निर्णय को अधिकारियों की कार्यक्षमता और अनुभव के आधार पर पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है। मुजफ्फरनगर के प्रबुद्ध वर्ग और व्यापारिक संगठनों ने कविता मीणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।कविता मीणा ने शहर की कई ऐसी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जो वर्षों से लंबित पड़ी थीं। जनसमस्याओं और मानचित्र स्वीकृति जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की जाती रही है। जिले को कई नई सौगात देने का श्रेय भी उन्हें जाता है।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की नई कमान अब प्रणता एश्वर्या के हाथों में होगी। सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रणता एश्वर्या से उम्मीद की जा रही है कि वे कविता मीणा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। मुजफ्फरनगर जैसे तेजी से विकसित होते शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुनियोजित विकास को बनाए रखना उनके लिए मुख्य चुनौती होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *