मुजफ्फरनगर/ कैराना । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र कैराना में मंडलायुक्त , सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 17.03.2026 को अवैध निर्माणकर्ता/भू-स्वामी इमरान पुत्र सलामतुला द्वारा स्थल- 2860, 2861, 2863, 2884, 2885 खैलकलां, कैराना, जिला शामली में लगभग 20 बीघा, शाहदीन पुत्र नूरा, स्थल 2906, 2904, 2905, खैलकलां, कैराना जिला शामली द्वारा लगभग 26 बीघा एवं लोकेश गोयल, राजीव मलिक, सन्नी जैन द्वारा व्यवसायिक प्लॉटिंग स्थल- कैराना बाईपास, कैराना, जिला शामली में लगभग 02 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 17.03.2026 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र कैराना में उक्त 03 स्थलों पर लगभग 48 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।


