Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर वसुंधरा रेजिडेंसी हत्याकांड : साक्ष्य मिटाने के आरोप में आरोपी की पत्नी को भी भेजा जेल

मुजफ्फरनगर । गत दिनों नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी कालोनी में पैसों के लालच में दोस्त धर्मेन्द्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रोहित की पत्नी को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है। नामजद किए गए मुख्य आरोपी के साले की भूमिका की अभी जांच चल रही है।

मुजफ्फरनगर के अग्रसैन विहार निवासी धर्मेन्द्र 6 जुलाई को अपने दोस्त रोहित अरोरा निवासी वसुंधरा कालोनी में उधार के पांच हजार रुपए लेने के लिए पहुचा था। उस समय धर्मेन्द्र के पास मोटी रकम थी। पैसे देखकर रोहित के मन में लालच आ गया। उसने कमरे में धोखे से धारदार हथियार से वार कर धर्मेन्द्र की हत्या कर दी और शव को मकान के बाहरी हिस्से में बने बाथरुम में छिपा दिया। तीन दिन बाद शव को कुडा बिनने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का लालच देकर शव को मन्सूपुर क्षेत्र में स्वास्तिक फैक्ट्री के पीछे फिंकवा दिया था। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई अभिनव चौधरी ने मुख्य आरोपी रोहित, उसकी पत्नी विजुल व साले शंशाक निवासी जाट कालोनी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित की पत्नी विजुल ने साक्ष्य मिटाने में रोहित की मदद की थी। मंगलवार को महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी के साले की भूमिका की अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *