मुजफ्फरनगर। काफी समय से पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विवेक चौहान का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। देर शाम नई मंडी श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तमाम पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। टीआर न्यूज परिवार उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रार्थना करता है कि ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Author: Taja Report
Views: 13


