मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. गौतम आनंद, राज किशोर गर्ग व ओमपाल के नामांकन पत्र जांच के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निरस्त कर दिए। वहां मौजूद एक प्रत्याशी डॉ गौतम आनंद ने हंगामा किया। नामांकन कक्ष के बाहर हंगामा कर रहे आनंद को पुलिस ने वहां से हटा दिया। उसका आरोप है कि जानबूझकर उसका नामांकन निरस्त किया गया है। सपा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक के पुत्र विधायक पंकज मलिक व उनकी पत्नी का नामांकन पत्र भी खारिज कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से क्रांति सेना से जुड़े मनोज सैनी और ठाकुर नेता नंदकिशोर पुंडीर का पर्चा भी तकनीकी कमियों के कारण किया गया निरस्त हो गया। कुछ 27 नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिए गए।
Author: Taja Report
Post Views: 14


