मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के बिरालसी बिजलीघर पर तैनात एक लाइनमैन अकबरगढ़ में काम करते समय करंट से गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में धरना दिया गया। प्रशासन से वार्ता के बाद करीब ₹12.75 लाख की सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई पर सहमति बनी, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
Author: Taja Report
Post Views: 9