*भागवत कथा से अपने जीवन में बदलाव के संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के चहुंमुखी विकास की कामना*
*रेशू प्रांगण में आज होगा तुलसी विवाह का आयोजन*
मुजफ्फरनगर । दिनांक 13 नवम्बर से 19 नवम्बर तक रेशू प्रांगण में आयोजित अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत आज रेशू प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें असंख्य श्रद्धालुओं ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इससे पूर्व आज प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक रेशू प्रांगण में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 लोगों ने हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति में भाग लिया। हवन-यज्ञ में 140 करोड भारतियों के चहुंमुखी विकास की प्रार्थना की गई। और
ज्ञातव्य है कि रेशू प्रांगण में दिनांक 13 नवम्बर से दिनांक 19 नवम्बर तक कथाव्यास श्री शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन में बदलाव का संकल्प लिया गया। आज प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक रेशू प्रांगण में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद कथाव्यास श्री शान्तनु जी महाराज को विदा कर देवी-देवताओं की विदाई की गई। इसके पश्चात देश के शहीदों को नमन करने के साथ ही पूर्वजों एवं देवी-देवताओं को भोग प्रसाद ग्रहण कराकर श्रद्धालुओं के लिये विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें असंख्य श्रद्धालुओं ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। और बड़ी संख्या में साईं धाम पर भी शाम के समय प्रसाद का वितरण किया गया। अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दौरान स्थापित किये गये नवगृहों (नौ पौधों) को जनपद की धार्मिक स्थली शुकतीर्थ में रोपित किया जायेगा। उक्त नवगृहों से उत्पन्न वृक्ष जडी-बूटी का कार्य करते हैं, जिससे पर्यावरण के साथ ही औषधि के रूप में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शांतिपूर्वक कथाश्रवण कर रहे तोता-मैना में से एक तोता उड़ गया, जिसके बाद दूसरे ने भी उडऩे का प्रयास किया। माना जाता है कि या तो दोनों ही उड़ जाते हैं या फिर उड़ा हुआ तोता कुछ दिन बाद स्वत: ही वापस आ जाता है। कथास्थल पर उक्त तोता-मैना भी श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बने रहे। शुकतीर्थ की उद्गम स्थली क्षेत्र रेशू विहार में 140 करोड भारतियों के चहुंमुखी विकास की कामना के साथ ही कथाव्यास श्री शान्तनु जी महाराज के मार्गदर्शन में देश एवं विश्व के हिन्दुओं को एकमत करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास का संकल्प लिया गया।
अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक रेशू एडवरटाईजिंग के स्वामी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि दिनांक 21 नवम्बर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जायेगा और यदि विवाह योग्य कोई कन्या मिल जाती है, तो उसका विवाह भी अपने निजी खर्च पर कराया जायेगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के वृक्ष अवश्य लगायें, ताकि पर्यावरण शुद्ध एवं मानव के अनुकूल बना रहे। उन्होंने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओं का संकल्प भी लिया और सभी को दिलाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से अनेक महापुरूषों के जीवन में बदलाव आया है, जिनमें मीरा बाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, किसान नेता चौ. चरण सिंह, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार भी भागवत का ही सार है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन के क्षेत्र में सरकार अरबो-खरबों रूपये कमा सकती है और अरबो-खरबो रूपये बचा भी सकती है। आज आयोजित विशाल भंडारे के दौरान भोजन की व्यवस्था बहन बबीता जी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने बहुत ही सुन्दर तरीके से संभाली।
इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत डा. वीरपाल निर्वाल, ब्रह्मकुमारी की बहन बबीता जी एवं उनकी 25 सहयोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, उद्योग फेडरेशन से अशोक अग्रवाल, एडवोकेट ज्ञान कुमार, अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद सिंघल, सत्यप्रकाश रेशू और समस्त रेशू परिवार ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर प्रतिदिन पक्षियों के लिये दाना, गऊ माताओं और पूर्वजों के लिये भोजन निकालने का संकल्प लिया गया। भागवत कथा में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा और कथा स्थल के समीप साफ-सफाई, जल छिड़काव, चुना कली, मच्छरों की दवाई एवं चलता फिरता शौचालय की व्यवस्था के नगर पालिका का पूरा सहयोग रहा।
अंत में सत्यप्रकाश रेशू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएँ प्रकट की तथा प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में चिरस्थायी स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की असीम शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।


