Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर रेल्वे रोड स्थित प्रस्तावित वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में रखे जाने पर वाल्मीकि समाज ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। रेल्वे रोड स्थित प्रस्तावित वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में रखे जाने पर वाल्मीकि समाज ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का जताया आभार जताया गया है।

महापुरुषों का सम्मान, सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं का आदर करना हमारा नैतिक दायित्व है – कपिल देव अग्रवाल*

आज प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मुज़फ्फरनगर स्थित आवास पर वाल्मीकि समाज के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट कर रेलवे रोड स्थित प्रस्तावित वाल्मीकि चौक के प्रस्ताव को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में रखे जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।*

 

*इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी सम्मानित जनों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय, सदाचार और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श एवं विचार सदियों से समाज को प्रेरणा देते आ रहे हैं।*

 

*उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या वर्ग की धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की अमूल्य विरासत होते हैं। उनका सम्मान करना, उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनसे जुड़ी जनभावनाओं का आदर करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। रेलवे रोड पर प्रस्तावित वाल्मीकि चौक इसी सम्मान, सामाजिक गौरव और महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा की भावना से जुड़ा विषय है।*

 

*मंत्री कपिल देव ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़ी मांगों को उचित मंच तक पहुँचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुज़फ्फरनगर की सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महापुरुषों के सम्मान एवं जनभावनाओं से जुड़े विषयों को सदैव प्राथमिकता के साथ उचित मंच पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।*

 

*इस अवसर पर श्री सुमित भंवर सागर वाल्मीकि, डॉ. ललित बिरला, श्री रविंद्र बेनीवाल, श्री सुंदरलाल, श्री दीपक वाल्मीकि, श्री रमेश प्रधान, डॉ. विनोद काजल, श्रीमती सुधा एडवोकेट, श्री महेश राज भगत, श्री अजीत वाल्मीकि, श्री अजीत निराला नगर, श्री गजेंद्र अलमासपुर, श्री दीपक सफाई नायक, श्री राजू बेनीवाल, श्री ललित मचल, श्री सुधीर मचल, श्री अनिकेत, श्री राजकुमार सफाई नायक, श्री सतीश दीवान जी, श्री अमित शेरयार, श्री सोनू खानपुर, श्री विजय बेनीवाल, श्री पुनीत बिरला, श्री विकास बिरला, श्री मुकेश बिरला, श्री राहुल वाल्मीकि, श्री राजकुमार बिरला, श्री रवीश बिरला, श्री सुमित बिरला, श्री साहिल बिरला, श्री रवि सौदे, श्री अंगारी, श्रीमती शकुंतला, श्रीमती संतोष, श्रीमती आशा एवं श्रीमती बाला देवी सहित वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही सामाजिक समरसता की वास्तविक शक्ति है। महापुरुषों के सम्मान और जनभावनाओं के आदर के लिए सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *