मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नवाब रुस्तम अली खान की संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में घोषित कर दी गई है।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा और उनकी टीम के कानूनी लड़ाई के कारण मुजफ्फरनगर के स्टेशन रोड स्थित नवाब रुस्तम अली खान की संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में घोषित की गई है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इसमें स्टेशन के सामने स्थित मस्जिद और आसपास की दुकानों को शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


