मुजफ्फरनगर । अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, बुढाना के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र अलीपुर अटेरना पर तैनात राजकुमार अवर अभियन्ता, द्वारा ग्राम कसेरवा के ग्रामीण से संयोजन देने के सम्बन्ध में रिश्वत लिये जाने के वायरल हो रहे वीडियों का उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया एवं विभाग की छवि धूमिल करने उपभोक्ता का उत्पीडन करने व रिश्वत लेने के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, मु.नगर द्वारा राजकुमार अवर अभियन्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विद्युत वितरण खण्ड, खतौली से सम्बद्ध कर दिया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 12


