मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अनुसार हनुमान नगर में आर्केड फार्म (काली नदी के पास) में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक प्रेम चंद नें युवाओं को बताया की युवा अपनी ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में लगाए तथा युवाओं का एकता के साथ संगठन हो तो श्रेष्ठ होता है। निश्चित समय, निश्चित स्थान व निश्चित लक्ष्य व निश्वार्थ भाव ज़ब ये चार मिलते है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनता है। युवाओं से वृक्षारोपण करने, जल बचाने,पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं उसके मूल मंत्र के विषय में छात्रों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ युवाओं के खेल योग व समता के साथ किया गया उवाओ नें पूरी ऊर्जा से योग, खेल किये। श्री प्रेम जी ने युवा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं मूल उद्देश्यों के विषय में बताते हुए कहा कि अपनी मातृभूमि भारत के लिए अपनी प्रेरणा से कार्य करने वाले लोगों के समूह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहा जाता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि हम सभी जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित करने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करके नैनो प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत को जाने, भारत को माने, भारत का बनें एवं भारत को बनाने में भी अपना योगदान करें। सभी युवा अपने अंदर स्वः का भाव जाग्रत करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का कार्य करें। एक मजबूत राष्ट्र केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बनता, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य, ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर ने की। कार्यक्रम में मान्य संघचालक श्रीपाल , सह संघचालक जयप्रकाश , नगर कार्यवाह संजीव , नगर सह कार्यवाह योगेश , जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख आलोक , गौरव, उत्कर्ष , हिमांशु , प्रचार प्रमुख सहदेव व हनुमान नगर के सभी स्वयंसेवक व गणमान्य व प्रबुद्ध नागिरिक


