मुजफ्फरनगर । देश के युवा उद्योगपतियो की मुजफ्फरनगर राउण्ड टेबल इकाई ने कावड़ियो को फल वितरित किये। मेरठ रोड़, कम्पनी बाग के पास हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर लाये शिवभक्त कावड़ियो का राउण्ड टेबल के अभिषेक सोपती, शोभित गर्ग, वियोम अग्रवाल, अंकित गर्ग ने कावड़ियो का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन करते हुये फल वितरित किये।
राउण्ड टेबल की महिला इकाई की प्रियंका गर्ग, झलक अग्रवाल ने भी कावड़ियों के दुख, दर्द को समझकर दवाई आदि का वितरण करते हुये भावपूर्ण तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया। कावड़ियो की सेवा करने के लिए बालरूप में वेदांश गर्ग, विवान सोपती, अर्शिया सोपती भी रहे। जिससे सभी कावड़िया अपनी शुभकामनायें मुजफ्फरनगर वासियो को दे गये।
इस अवसर पर अर्चित गोयल, वैभव अग्रवाल, मोहित गुप्ता, प्रसून अग्रवाल, अंशुल गर्ग, निकेता गोयल, सिमरन सोपती आदि सपत्नीक उपस्थित रहे।


