Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर युवती से गलत कार्य कराने के मामले में भीम आर्मी संगठन का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा युवती से गलत कार्य करने का प्रयास करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

मुज़फ्फरनगर नई मंडी पुलिस नें जय भीम भीम आर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष विकास कुमार को गिरफ्तार किया

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फनरगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी  राजू कुमार साव व थाना प्रभारी नईमण्डी  आनन्द देव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.05.2026 को थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा थाना नईमण्डी पर पंजीकृत युवती से गलत कार्य का प्रयास करने के अभियोग मु0अ0सं0 233/25 धारा 115(2)/281/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*

*1.* विकास पुत्र सुरेन्द्र निवासी भरतिया कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 34 वर्ष ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त विकास उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 188/26 धारा 351(3)/352/64(1)/62 बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0 246/25 धारा 351(3)/353(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0 233/25 धारा 115(2)/281/352 बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0 248/25 धारा 192/197/353(3) बीएनएस थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 श्री गनेश कुमार शर्मा, थाना नईमण्डी, मुजफ्फऱनगर।

*2.* है0का0 183 प्रवेश कुमार, थाना नईमण्डी, मुजफ्फऱनगर।

*3.* का0 729 आशीष कुमार, थाना नईमण्डी, मुजफ्फऱनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *