मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी में भाजपा समर्थकों ने मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण की जबरदस्त खुशी मनाई
ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर और मिठाइयां बांट कर खूब आतिशबाजी चलाइ।
समाजसेवी राकेश ढींगरा ने बताया की लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर आसीन हो रहे हैं जिसकी हम सभी को बहुत प्रसन्नता है और आज इसी प्रसन्नता को हम सभी ने मिलकर व्यक्त किया है
भाजपा के जिला से मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा ने इस ऐतिहासिक क्षण को सभी के लिए सुखकारी बताया
गांधी कॉलोनी सभासद अमित पटपटिया ने कहा मुजफ्फरनगर सीट भले ही हम हार गए हो लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन होते देखना सौभाग्य का क्षण है
भाजपा नेता गौरव स्वरूप अशोक बाटला सभासद अमित शर्मा सभासद बबीता सिंह शलभ गुप्ता भगवान दास हर्ष साहनी अखिल तागड़ा विक्की बाठला विकास अरोड़ा चौधरी नरेश अरोड़ा सहित सैकड़ो भाजपाइयों ने मिठाइयां बांट कर और आतिशबाजी चला कर प्रसन्नता व्यक्त की


