Taja Report

मुजफ्फरनगर मैडीकल कालेज में टैक्नीशियन की आत्महत्या में चार कर्मचारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मैडीकल कालेज में टैक्नीशियन की आत्महत्या के मामले में चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। सुसाइड नोट में इन पर उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में रेडियोलॉजी तकनीशियन के पद पर कार्यरत जालौन जिले के पिपरी नूरपुर निवासी 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र निर्भय सिंह की आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्नी अंजुल ने अपने पति के विभाग में कार्य करने वाले मेडिकल के चारों कर्मचारियों राहुल त्यागी, कालूराम, दीप शिखा तथा विभागाध्यक्ष सीमा के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि ये लोग एक महिला कर्मचारी का उत्पीड़न करते थे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। जब रामकुमार ने इसका विरोध किया, तो उसे ही निशाना बनाया जाने लगा। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

अंजुल ने बताया कि मेडिकल में एक लड़की वार्ड आया के रूप में कार्य करती थी। ये सभी लोग उसको परेशान करते थे। एक दिन उसके पति ने उसका पक्ष लेते आरोपियों का विरोध जताया था। परेशान होकर उस लड़की ने भी जॉब छोड़ दी थी। उस लड़की की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि मृतक द्वारा छोड़े गए वीडियो और पत्र को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *