Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ईडी के खौफ से 36.88 लाख की ठगी

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में बेगराजपुर क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले के बाद एक बार फिर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से 36 लाख 88 हजार 267 रुपये की साइबर ठगी के मामले में प्रकाश में आया है। साइबर ठगों ने ईडी व पुलिस का डर दिखाकर ठगी की है। अहमदाबाद के आनंद मिलन टावर शाही बाग निवासी डॉ. कीर्तिगिरी जी गोस्वामी के यह ठगी हुई है। एक मार्च को ईडी का अधिकारी बताकर साइबर ठग ने फोन किया। दो मार्च को लखनऊ के आम बाग पुलिस स्टेशन से सुनील मिश्रा ने फोन किया। तीसरी काॅल लखनऊ के डीसीपी एसवी सिरोडकर ने की। उन्हें उनके लखनऊ बैंक खाते से अनाधिकृत लेनदेन होना बताया गया। उनके पास व्हाटस एप पर ईडी की स्टांप लगे वारंट भी भेजे गए। साइबर ठगों ने अपने खाते में कुछ रुपये की ट्रांजेक्शन करने कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने डर कर 36 लाख 88 हजार 267 रुपये साइबर ठगों के बताए तीन खातों में एक मार्च से बाइस मार्च तक जमा कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *