
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा 24 वर्षीय शगुन सैनी का शव हॉस्टल में कैमरे के अंदर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा शगुन सैनी हरियाणा के कैथल की निवासी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अमृत जैन घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने बताया कि थाना मन्सूरपुर पुलिस को थानाक्षेत्रान्तर्गत बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मृतका के शव को कब्जे में लिया गया। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


